फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर सियासत तेज, सपा नेता पवन पांडे ने सरकार को घेरा

अयोध्या में मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर जहां परिजनों में आक्रोश है। वहीं अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे ने प्रेस वार्ता कर सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की लापरवाही के कारण मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। परिजनों के मुताबिक गर्भवती महिला को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध न होने का हवाला देकर उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि सरकारी अस्पताल के कुछ कर्मचारी निजी अस्पतालों के लिए दलाली करते हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि होम्योपैथिक डॉक्टर द्वारा फोन पर सिजेरियन ऑपरेशन कराने की बात कही गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और अंततः जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मामले में आरोपी डॉक्टर डॉ. अंजली श्रीवास्तव और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सपा नेता ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी से मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उधर, घटना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के आदेश पर अस्पताल को सीज कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें