फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में परमहंसाचार्य बोले- पश्चिम बंगाल को दूसरा पाकिस्तान बनाने की तैयारी

अयोध्या में तपस्वी छावनी आश्रम में मंदिर के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक जनाजा निकाला है। उन्होंने इस दौरान कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को दूसरा पाकिस्तान बनाने की तैयारी कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में बहन-बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। हिंदुओं के घर लूटे जा रहे हैं, हत्या हो रही है। हिंदुओं का तेजी से पलायन हो रहा है। कहा कि ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों व आतंकवादियों को पनाह दे रखा है। वे पश्चिम बंगाल को हिंदू विहीन कर दूसरा पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।धर्म के आधार पर हिंदुओं की हत्या की जा रही है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसलिए वहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए देश के 18 करोड़ साधु-संत बंगाल कूच करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें