फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पुरोहितों की जीविका पर संकट, घाटों से हटवाए गए तख़्त

03 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है। इसको लेकर रामनगरी अयोध्या में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है नया घाट समेत अन्य घाटों पर पुरोहित समाज के बैठने के लिए लगाए गए छप्पर और तख्त नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त आदि सामान को नगर निगम की टीम अपने कब्जे में ले रही है पुरोहित समाज का कहना है कि हर साल सावन मेला आता है और इसी दौरान बारिश व तेज धूप से बचने के लिए घाटों पर छप्पर लगाया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बैठने में परेशानी न हो पुरोहितों का कहना है कि सावन का महीना बारिश का महीना होता है, ऐसे में बिना छप्पर और छाया के घाटों पर बैठना मुश्किल होगा। छप्पर हटाए जाने को लेकर पुरोहित समाज में आक्रोश देखने को मिला अब सवाल यह है कि सावन मेले के दौरान पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन क्या वैकल्पिक व्यवस्था करेगा?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें