फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पीजीटी परीक्षा की पहली पाली में 50.71 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

अयोध्या में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 5144 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 2535 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, 2609 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में उपस्थिति प्रतिशत 49.29 और अनुपस्थिति प्रतिशत 50.71 रहे। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। केंद्रों पर पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष निगरानी रखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें