फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पांचवीं पुण्यतिथि पर शहीद राजकुमार यादव की प्रतिमा का हुआ अनावरण

अयोध्या में शहीद राजकुमार यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रानोपाली स्थित उनके आवास पर शुक्रवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के आईजी अनिल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। आईजी अनिल कुमार ने कहा कि राजकुमार यादव ने नक्सलियों से लड़ते हुए देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस पल को बेहद भावुक बताते हुए शहीद के साहस और बलिदान को याद किया। वहीं शहीद की पत्नी ज्ञानमती इस दौरान भावुक नजर आईं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक उनके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी नहीं दी गई है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे भी पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद को नमन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें