फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पांच हजार घरों पर लहराएगा तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज

अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस को लेकर रुदौली विधानसभा के नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने अभियान को सफल बनाने के लिए सेक्टर प्रमुखों और वार्ड के सभी सभासदों को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पंचायत क्षेत्र में करीब पांच हजार घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत सेक्टर प्रमुख और सभासद अपने-अपने वार्डों में लोगों से संपर्क कर उन्हें घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर है। नगर पंचायत क्षेत्र में अभियान को व्यापक रूप से चलाकर प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सभी सेक्टर प्रमुखों और सभासदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पांच हजार घरों पर तिरंगा फहराने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर पंचायत स्तर से लगातार निगरानी भी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें