फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में नीम के पेड़ के नीचे मिली भगवान शिव की प्रतिमा, गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म

अयोध्या में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के वहीउद्दीनपुर पूरे सेवक का पुरवा गांव में अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्र के नलकूप के पास खड़े नीम के पेड़ के नीचे मंगलवार को सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में भगवान शिव की प्रतिमा मिलने से हलचल मच गई। नीम के पेड़ के नीचे शिव जी की प्रतिमा मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग पूजा पाठ करने लगे। ग्राम प्रधान द्वारा सूचना बीकापुर कोतवाली और पीआर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस द्वारा लोगों से पूछताछ कर गई उसके बाद प्रतिमा को वहां से हटा दिया गया पुलिस की गाड़ी में रखकर कोतवाली ले जाकर रखा गया है। भगवान शिव की प्रतिमा रात में किसने और क्यों रखी, यह अभी रहस्य बना हुआ है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी की शरारत हो सकती है। बताया जा रहा है कि बरामद शिवजी की प्रतिमा प्लास्टिक की बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें