फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किया दर्शन-पूजन

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन कर मंदिर को आस्था और गौरव का प्रतीक बताया। मीडिया से बातचीत में कहा कि भगवान राम हमारे पाहुन हैं, मैं अपने पाहुन के घर आया हूं।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि आदर्श पुरुष भी हैं। राज्यपाल ने 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भव्य मंदिर निर्माण पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आना अपने प्रभु के घर आने जैसा अनुभव है। राम स्वरूप में सीता, लक्ष्मण और हनुमान का समावेश भारतीय संस्कृति की झलक दिखाता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते धार्मिक उत्साह और अयोध्या में बदलती सांस्कृतिक चेतना को सकारात्मक संकेत बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें