अयोध्या में शनिवार को मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों इनायतनगर ,खंडासा व कुमारगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया।कुल 38 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की। जिनमें मात्र 05 शिकायतों का ही निस्तारण मौकेपर पर हो सका। शनिवार सुबह शुरू हुए थाना समाधान दिवस में थाना इनायतनगर में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा शिकायतों की सुनवाई करने पहुंचे,करीब 12:तक उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह के साथ सुनवाई की,उसके बाद थाना कुमारगंज में सुनवाई करने चले गए।समाधान दिवस में क्षेत्र के 25 लोगो ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिसमें 04 शिकायतों का निस्तारण सुनवाई कर रहे अधिकारियों ने मौकेपर कराया। मवई खुर्द पूरे कल्पी गांव के नीरज, दीपू, देशराज, अभयराज, विद्यावती, जसमता, विंदू ,राममूरत शिकायत लेकर पहुंचे बताया कि उन लोगों के घर तक जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर बरसात में कीचड़ हो जाता है, विपक्षीगण राजेश,लक्ष्मीनारायन,नीलम दुर्गेश कुमारी पटाई करने में अवरोध पैदा करते है।ग्रामीणों ने रास्ते की पटाई कराकर कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की,सुनवाई कर रहे एसडीएम ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण का निर्देश दिया। मंजनाई गांव के मनोज पाण्डेय ने शिकायत दर्ज कराई की चकमार्ग संख्या 3332 पर विपक्षी राम अचल ने धान लगाकर अतिक्रमण कर लिया है।जिससेआवागमन में परेशानी होती है, एसडीएम ने स्थानीय लेखपाल बेद प्रकाश वर्मा को पैमाइश कर चकमार्ग खाली कराने का निर्देश दिया। थाना कुमारगंज में एसडीएम करीब 12:45 बजे पहुंचे,सुनवाई कर रहे उप निरीक्षक नूतन सरोज के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 06 लोगों ने शिकायत की,एक भी शिकायत का निस्तारण मौकेपर नही हो सका। एसडीएम थाना खंडासा में भी सुनवाई करने पहुंचे,2:45 तक थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सोनकर के साथ सुनवाई की।सात मामले दर्ज किए गए,सुनवाई कर रहे एसडीएम ने एक शिकायत का निस्तारण मौकेपर पर कराया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।