फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में महंत वैदेही बल्लभ शरण बोले- राम विरोधी ताकतें माहौल बिगाड़ने का कर रहीं प्रयास

अयोध्या में मणिराम दास छावनी में आयोजित संत समाज की बैठक में राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम और चढ़ावा चोरी प्रकरण पर चर्चा हुई। बैठक के बाद संतों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की है और जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया गया, वह जेल भेजा गया। ऐसे में पूरे संत समाज या ट्रस्ट पर सवाल उठाना उचित नहीं है। महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराई है और "दूध का दूध, पानी का पानी" किया है। उनका कहना था कि यदि जांच में किसी और की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। आरोप लगाया कि कुछ "राम विरोधी" और "सनातन विरोधी" तत्व इस प्रकरण को आधार बनाकर राम मंदिर, संत समाज और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, वही अब इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी कहा कि संत समाज भगवान श्रीराम, रामभक्तों और मंदिर निर्माण के कार्य के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। कहा कि किसी भी व्यक्ति के दोषी होने पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पूरे संत समाज को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले में चंपत राय को निर्दोष बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें