अयोध्या में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शहर के 18 केंद्रों पर किया गया। इसमें 8032 अभ्यर्थी प्रथम पाली में शामिल हुए। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली की ढाई बजे से पांच बजे तक परीक्षा हो रही है। यह परीक्षा 15 दिसंबर को भी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बल तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका पेपर अच्छा आया था। उम्मीद है वह इस परीक्षा में सफल भी होंगे। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं,परीक्षा देकर केंद्र से निकल रहे अभ्यर्थी।