फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

Bhupendra Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 06:21 PM IST

अयोध्या में कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। सिविल लाइंस के होटल शाने अवध, होटल तिरुपति और अवंतिका रेस्टोरेंट व अन्य ने विकल्प तलाशना शुरू किया। गैस की कमी के कारण भोजन बनाने के लिए पारंपरिक और वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया जा रहा है। कई होटलों में लकड़ी के चूल्हे और मिट्टी के पारंपरिक चूल्हे फिर से इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर कोयले की भट्टी बनाकर भोजन तैयार किया जा रहा है। बड़े होटलों में बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों का भी उपयोग शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण होटल-रेस्टोरेंट पर भोजन व्यवस्था का दबाव बढ़ा। होटल स्टाफ की बड़ी संख्या के लिए भी भोजन बनाना चुनौती बन गया है। कल्पिक साधनों से किसी तरह नाश्ता और खाना तैयार किया जा रहा है। होटल संचालकों ने सरकार से जल्द कमर्शियल गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें