फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कलश यात्रा के साथ शुरू होगा अश्वमेध यज्ञ

रामनगरी अयोध्या में पहली बार रविवार से शुरू हो रहे अश्वमेध यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञ में शामिल होने के लिए दूरदराज के श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। बालू घाट पर दिव्य पंडाल बनकर तैयार हो गया है। विश्व मातेश्वरी परिवार की ओर से आयोजित यह यज्ञ 16 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत पहले दिन रविवार को सुबह नौ बजे बालू घाट से कलश यात्रा निकाली जाएगी। हाथी, घोड़ा, बग्घी और बैंड बाजा के साथ श्रद्धालु बालू घाट से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश में सरयू जल लेकर बालू घाट पहुंचेंगे। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य धर्मानंद पांडेय ने बताया कि नौ फरवरी से लगातार ध्यान योग शिविर, हवन-पूजन और सत्संग होगा। 15 फरवरी को सरयू की महाआरती होगी। आयोजन में शामिल होने के लिए बैंकाक, दिल्ली, मुंबई के साथ ही देश के अन्य हिस्से से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें