फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जाम से निजात के लिए चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर सख्ती

अयोध्या में शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान दुकानदारों की ओर से सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया, वहीं दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान भी काटा गया। प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की है। अधिकारियों ने बताया कि रोस्टर बनाकर यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा और व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकाला जाएगा। राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते जाम की समस्या बढ़ी है, जिसे नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम टीम व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें