फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में जिला अस्पताल में अब क्यूआर कोड स्कैन करके एक मिनट में बनेगा पर्चा

अयोध्या में भीषण गर्मी और धूप से मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल ने एक नई पहल की है। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लंबी लाइन से अब मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब आभा आईडी से पर्चा काउंटर के बाहर लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर एक मिनट के अंदर खुद ही अपना पर्चा बना सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड या कोई अन्य आईडी स्कैन करनी होगी। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों ने कहा कि यह जिला अस्पताल की अच्छी पहल है। क्यूआर कोड लग जाने से पर्चा बनवाने की लंबी लाइन खत्म होगी। धूप और गर्मी में परेशानी से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें