अयोध्या में होली के अगले दिन बृहस्पतिवार को प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ दिखाई दी। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। होली के कारण कई श्रद्धालु रंग और गुलाल के साथ ही मंदिर पहुंचे और दर्शन के बाद एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्शन सुचारु रूप से कराए गए। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।