अयोध्या में एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली शनिवार को 18 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 7872 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 5347 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2525 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन माहौल में कराई गई। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के बताया कि पेपर ठीक रहा। सुल्तानपुर की अभ्यर्थी सुनीता ने बताया कि उनका विषय हिस्ट्री और पॉलिटिक्स था। पेपर सामान्य स्तर का था, हालांकि इतिहास के कुछ प्रश्न कठिन लगे। उन्होंने बताया कि लगभग 103 प्रश्न हल हो पाए और जीके-जीएस से जुड़े प्रश्न ठीक स्तर के थे। वहीं, गोंडा की श्रद्धा तिवारी ने बताया कि उनका विषय इतिहास और भूगोल था। प्रश्नपत्र में इतिहास के 60, भूगोल के 60 और 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान से जुड़े थे। इतिहास के कुछ प्रश्न कठिन जरूर थे, लेकिन भूगोल और जीके के प्रश्न सरल आए। दूसरे पाली परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें 7776 अभ्यर्थी शामिल होंगे।