फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 12:03 PM IST

अयोध्या में श्रद्धा और भक्ति के साथ रविवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हुआ। शक्ति उपासना के इस पर्व पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। शहर के बड़ी देवकाली मंदिर, छोटी देवकाली मंदिर, हट्टी महारानी, जालपा देवी सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ आरती का आयोजन भी किया गया। पुजारियों के अनुसार, नवरात्र पर उपासना का विशेष महत्व होता है, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। भक्तों ने देवी को नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें