फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में चार साल में ही जर्जर हो गई मंडी से गुलचप्पा जाने वाली सड़क

अयोध्या में रुदौली नवीन मंडी समिति से गुलचप्पा होते हुए रुदौली नगर की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे इस मार्ग से मंडी आने-जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों का कहना है कि करीब चार वर्ष पहले बनी इस सड़क की अब तक समुचित मरम्मत नहीं कराई गई है। देखरेख के अभाव में सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है। मंडी समिति में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और अन्य लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। वहीं चार पहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरने में परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार रुदौली की तरफ से गुलचप्पा रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। इसके आगे गुलचप्पा से हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण और रखरखाव मंडी समिति की जिम्मेदारी है। ऐसे में सड़क के खराब हिस्से को लेकर दोनों विभागों की जिम्मेदारी अलग-अलग है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से सड़क की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मंडी आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें