फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में चंपत राय बोले- ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे मधुमेह जागरुकता अभियान

अयोध्या में रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया, उत्तर प्रदेश (आरएसएसडीआई-यूपी) की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय डायबिटीज कार्यशाला का उद्घाटन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया। चंपत राय ने कहा कि यह राजनीतिक सम्मेलन नहीं बल्कि शोध और चिकित्सा से समाज को रोगमुक्त बनाने का प्रयास है। उन्होंने मधुमेह के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और जांच सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। आयोजन सचिव डॉ. शिवेंद्र सिन्हा ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण युवाओं में मधुमेह और हाइपरटेंशन तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई के प्रो. डॉ. दीपक जुमानी ने बताया कि डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जिसे नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ. भावना ने समय-समय पर फुल बॉडी चेकअप कराने की सलाह दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें