अयोध्या में इनायतनगर थाना क्षेत्र के रनापुर गांव स्थित कदनपुर मोड़ के पास चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई,ट्रेलर धू धूकर जलने लगा,चालक ने कूदकर जान बचाई। इनायतनगर थानाक्षेत्र के खड़भड़िया पूरे खिरई गांव निवासी राजदीप गाड़ी चालक है,वह ट्रेलर संख्या यूपी 43 बीटी 9495 पर हमीरपुर से सीमेंट लोडकर नबाबगंज गोण्डा जा रहा था।शनिवार को अनलोड होना था,अनलोडिंग में समय था ,रास्ते में घर होने के चलते वह अपने घर मिल्कीपुर खजुरहट रोड स्थित खड़भड़िया पूरे खिरई जा रहा था।कदनपुर मोड़ के पास करीब 2:10 बजे चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई।और ट्रेलर धू धूकर जलने लगा।चालक राजदीप ने कूदकर जान बचाई,ट्रेलर के साथ चालक का मोबाइल, व अन्य सामान जलकर खाक हो गया।ट्रेलर गोण्डा के संजय सिंह का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा मय फोर्स व फायर ब्रिगेड के रमाशंकर सिंह,हृदय विश्वकर्मा,प्रशांत दीक्षित ,अनिल कुमार, उदय शंकर पाण्डेय,संदीप कुमार, सत्यम सक्सेना की टीम मौके पर पहुंचे,और आग पर काबू पाया।हालांकि जब तक आग पर काबू पाते तब तक ट्रेलर का आगे का हिस्सा व इंजन जलकर खाक हो चुका था।