फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बरात में डांस के दौरान महिलाओं से कहासुनी, युवक की पीट-पीटकर हत्या

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 May 2025 03:33 PM IST

यूपी के अयोध्या में रविवार की रात बरात में डांस के दौरान महिलाओं से कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन विवाह की रस्में पूरी कराईं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद एवं कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना खंडासा थाना क्षेत्र के रामपुर गौहनिया गांव की है। गांव निवासी पन्ना लाल की पुत्री रंजना का विवाह था। रुदौली के बहार पूरे कोड़रा गांव से बारात आई थी। रात करीब 12: 30 बजे द्वार पूजा के बाद महिलाएं लावा मांगने की रस्म के लिए गांव के बाहर जिस रास्ते पर गई हुईं थी, उसी रास्ते से भोजन करके जनवासे के लिए बराती लौट रहे थे। इसी दौरान बरात में आए हुए गड़ौली गांव निवासी गंगा (30) की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह अचेत होकर गिर गया। आनन-फानन लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें