अयोध्या में बारिश के कारण प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों और अन्य लोगों को बारिश से बचाने के लिए लगाए गए पंडाल से पानी टपकने लगा। लगातार पानी गिरने से पंडाल के अंदर भी कई जगह जलभराव जैसी स्थिति बन गई, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को असुविधा हुई।