फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 250 करोड़ की लागत से राम मंदिर मॉडल पर एयरपोर्ट जैसा बनेगा बस टर्मिनल

रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार बुनियादी ढांचे का विकास कर रही है। अब एयरपोर्ट की तर्ज पर बस टर्मिनल का निर्माण करने जा रही है। इसकी लागत करीब 250 करोड़ है। यह बस टर्मिनल अयोध्या धाम के धार्मिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर मॉडल में तैयार किया जाएगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि अयोध्या के बस स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मॉल से लेकर होटल तक की व्यवस्था होगी। नया बस टर्मिनल अयोध्या धाम के धार्मिक महत्त्व को ध्यान में रखते हुए मंदिर मॉडल में तैयार किया जाएगा। इससे यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भव्य और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हो सकेगा। अयोध्या के नए बस स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। अब जल्द ही इसके निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा। जाहिर है ये भगवान राम की नगरी की खूबसूरती में न सिर्फ चार चांद लगाएगा बल्कि इससे पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें