फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या : कैंट क्षेत्र के घने जंगलों में घूम रहा तेंदुआ, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

अयोध्या जिले के कैंट क्षेत्र के निर्मली कुंड से लेकर फायरिंग रेंज और आसपास के घने जंगलों में तेंदुआ घूम रहा है। वन विभाग के कैमरे में तेंदुआ ट्रैप भी हुआ है। कैमरे में तेंदुआ ट्रैप होने के बाद वन विभाग ने सभी क्षेत्रवासियों के लिए अलर्ट जारी करते हुए अपील की है वे इन क्षेत्रों में न जाएं। जब भी घरों से बाहर निकलें तो समूह में रहें। माझा क्षेत्र में आवागमन न करें। आसपास के निवासी घरों में ही रहें। उप प्रभागीय वनाधिकारी केएन सुधीर ने बताया कि वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम की ओर से इस क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। कई महीने से तेंदुआ इस क्षेत्र में घूम रहा है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए जगह-जगह पिंजड़े लगाए गए हैं। उम्मीद है जल्द ही तेंदुआ को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें