फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के तारुन में नलकूप पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट, नकदी व जेवरात ले गए

अयोध्या में तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम चितांवा में सड़क किनारे स्थित नलकूप पर बीती रात करीब 11:45 बजे चोरी और लूट की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने नलकूप पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर गला दबाया और जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़िता के बेटे सुनील कुमार यादव के अनुसार, उनकी माता राधा यादव (80) नलकूप पर सो रही थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश नलकूप के अंदर घुस आए। बदमाशों ने लकड़ी के बक्से में रखे 10 हजार रुपये नकद और नलकूप में रखी लगभग 8 हजार रुपये कीमत की एक झटका मशीन चोरी कर ली। इसके बाद बदमाशों ने सो रही राधा यादव के पैर से चांदी की एक जोड़ी पायल, नाक की सोने की कील, कान के सोने के टॉप्स और गले का सोने का लॉकेट उतार लिया। घर के अंदर रखा चांदी का एक जोड़ी पायल भी उठा ले गए। जब बदमाश राधा यादव की नाक कील निकाल रहे थे तब उनकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर अज्ञात चोरों ने मच्छरदानी के डंडे से उनका गला दबा दिया और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग होने के कारण रात में वह किसी को सूचना नहीं दे सकीं। सुबह जब गांव वाले खेत देखने आए तब उन्हें जानकारी हुई और परिजनों को सूचना दी गई।सूचना पर तारुन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। एसपीआरए ने बताया की केस दर्ज कर अग्रिम करवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें