फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की हनुमानगढ़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, तड़के पहर से ही लगी भक्तों की कतारें

यूपी के अयोध्या में ज्येष्ठ महीने के तीसरे बड़े मंगलवार पर प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। तड़के पहर से ही श्रद्धालु महाबली की आराधना में जुटे दिखे। तड़के पहर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लग गईं। जय-जय महावीर, जय बजरंगबली के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा। करीब ढाई से तीन लाख श्रद्धालुओं के हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने का अंदेशा है। मंदिर के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें