फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य कमाने की होड़

रामनगरी अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य कमाने की होड़ मची है। इस दौरान परिक्रमा पथ पर जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से लगाए गए इन शिविरों में जलपान के साथ चाय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए दवाएं और प्रारंभिक उपचार की भी सुविधा उपलब्ध है। कई जगह हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से भी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है। 14 कोसी परिक्रमा जारी है। श्रद्धालु इन सेवा कार्यों से अभिभूत हैं। लंबी परिक्रमा के दौरान थक कर वह यहीं पर कुछ देर आराम कर रहे हैं। इसके अलावा चोट लग जाने या तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत इलाज भी मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें