फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनूठी पहल : देश दुनिया के साथ अयोध्या की जेल में भी बरसा होली का रंग...बंदी, अफसर और कर्मी सब भीगे

रामनगरी में सिर्फ शहर या ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि मंडल कारागार में भी जमकर होली खेली गई। बंदियों ने एक दूसरे पर रंग बरसा कर खूब होली खेली। इस दौरान जेल अधिकारी, कर्मचारी और बंदी सभी एक साथ ढोल, नगाड़े और मंजीरा की धुन पर फगुआ गाते हुए नृत्य करते रहे। बंदियों को मानो लगा कि वे जेल में नहीं अपने घर, परिवार और दोस्तों के साथ रंगों का त्योहार मना रहे हों। वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र ने बताया कि यहां पर सब लोग भूल गए कि वह जेल में बंद हैं। पूरा वातावरण बाहर से भी कहीं ज्यादा अच्छा रहा। होली के दिन सभी बंदियों और कैदियों ने एक दूसरे से गले मिलकर जमकर एक दूसरे पर रंग भी बरसाया। जेल का वातावरण जेल के बाहर की सामान्य दुनिया से कम रंगीला नहीं रहा। बंदियों ने एक दूसरे पर रंग बरसा कर खूब धमाल किया और कहा- हैप्पी होली, होली की शुभकामनाएं। जहां एक तरफ देश, दुनिया और प्रदेश होली का त्योहार मना रहा है तो वहीं, अयोध्या का मंडल कारागार भी इस पर्व की उमंग और उल्लास से अछूता नहीं रहा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र की इस अनूठी पहल से मंडल कारागार में भी होली का रंग बरसा और अपने गुनाहों की सजा काट रहे बंदी इसमें झूमते हुए उल्लास के साथ खूब भीगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें