फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाईवे पार करते समय वाहन ने आढ़ती को रौंदा, मौत से मचा कोहराम

हाईवे पार करते समय वृद्ध आढ़ती को वाहन ने रौंद दिया। प्लाट में रखवाई गईं लकड़ियों को देखकर लौटते वक्त उनके साथ हादसा हो गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। गांव जैतापुर निवासी लकड़ी आढ़ती आकेत कुमार मिश्रा (70) बुधवार की शाम लगभग चार बजे गायत्री नगर स्थित प्लॉट से लकड़ी देखने के बाद वापस लौट रहे थे। जालौन चौराहा के पास हाईवे पार करते समय किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने आकेत को सड़क पर पड़ा देख इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी आकेत के परिजनों को दी। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि लकड़ी मंड़ी खाली कराए जाने के बाद लकड़ी गायत्रीनगर प्लॉट में रखवाई गईं थीं। उसे देखने के बाद वापस लौटते समय हादसा हो गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें