फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: तेज बारिश और हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, मूंग-उरद की फसल को नुकसान

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 29 May 2026 10:38 PM IST

औरैया जिले में तेज गरज-चमक और बारिश से किसानों की मूंग और उरद की फसलें बर्बाद हो गईं। तेज हवाओं के चलते फसलें खेतों में गिर गईं और फलियां झड़ने लगीं। जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार शाम तक जारी रहा। अजीतमल क्षेत्र में तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश और तेज हवाओं ने खेतों में तैयार खड़ी मूंग और उरद की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अयाना, अजीतमल, ककोर और रुरुगंज क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पहले ही गेहूं और सरसों की फसलों में नुकसान झेल चुके किसान अब दलहनी फसलों के सहारे उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के कारण मूंग और उरद की फसलें खेतों में बिछ गईं, जबकि कई जगह फलियां झड़ने लगी हैं। किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें