फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में सामूहिक विवाह में 131 ने लिए सात फेरे, चार ने किया निकाह

औरैया जिले में ककोर स्थित तिरंगा मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंगल गीतों के बीच 135 जोड़ों ने शादी रचाई। इनमें चार मुस्लिम जोड़े रहे। पूर्व राज्यमंत्री, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामूहिक विवाह समारोह में पंडितों ने एक साथ विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजन, सिंदूरदान, जयमाल, होमहवन के बाद विवाह के सात वचनों से वर वधुओं को अवगत कराकर मांगलिक विवाह की रस्म संपन्न कराया। पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से प्रदेश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें