औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजन के रिश्ता लेकर आई प्रेमिका को प्रेमी के परिजनों ने शादी करवाने से इंकार कर दिया। इस पर प्रेमिका ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजी करवाकर पास के ही शिव मंदिर में दोनों का विवाह करवाया है।