औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में एक महिला देवर से लड़ाई के बाद अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को नहर पर लेकर पहुंची। यहां दो बच्चों को नहर के पानी में डुबोकर मार दिया, जबकि अभी एक बच्चे की पुलिस नहर में तलाश कर रही है। वहीं, मां के कहर को देख एक बच्चा मौके से बचकर भाग गया। इससे उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।