फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में बेखौफ चोर, थाने के पास खड़ी बोलेरो को बनाया निशाना, दूसरी कार चुराने का किया असफल प्रयास

Tue, 12 Mar 2024 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

औरैया जिले में पुलिस का चोरों को कितना खौफ है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस की नाक के नीचे थाने की दीवार से खड़ी बोलेरो कार को देर रात चोर पार कर ले गए। अहम बात ये है कि जब पीड़ित पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा, तो पुलिस ने उसे टहला दिया। उसकी रिपोर्ट दर्ज कर करवाई करने की बजाय पीड़ित को यह कह कर चलता कर दिया कि इसमें वो क्या कर सकते हैं। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। मजे की बात ये भी हुआ कस्बे में चोरो ने रात में ही एक अन्य कार को चुराने का भी प्रयास किया, जिसका सीसीटीवी में पूरी हरकत कैद हो गई। हालांकि चोर कार ले जाने में सफल नहीं हो सके। कस्बे में वाहन चोर गैंग की सक्रियता और पुलिस की निष्क्रियता से लोग खासे डरे हुए हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें