उत्तराखंड के गोमुख से गंगाजल लेकर निकले शिवभक्त करीब 750 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार को कुदरकोट स्थित बाबा भयानक नाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शिवभक्तों ने बताया कि गोमुख से शुरू हुई यात्रा श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ पूरी की गई। पूरे मार्ग में 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा के अंतिम चरण में कुदरकोट कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।