फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार, छह लाख नकद बरामद

Shikha Pandey Updated Mon, 27 Apr 2026 09:21 PM IST

पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 6.04 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों से जुड़े 12 बैंक खातों में 3.61 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराई है। आरोपी किराये के मकान से संचालन कर रहे थे। 15 में से 13 आरोपी जालौन के रहने वाले हैं। सोमवार शाम को सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल की रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला बनारसीदास में एक किराए के मकान में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा खेल और खिलवा रहे हैं। देर रात 10 बजे के करीब पुलिस ने मकान में छापा मारकर 15 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री के साथ बड़ी मात्रा में नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सभी आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में लंबे समय से सट्टा कारोबार में सक्रिय थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पकड़े जाने के डर से खुले स्थानों पर जुआ खेलने के बजाय किराए के मकानों में छिपकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें