अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज चिश्ती के उर्स मुबारक के मौके पर यहां भी कुल की फातिहा का एहतिमाम हुआ। कस्बे की खानकाह आस्ताना आलिया समदिया में गरीब नवाज की छठी शरीफ के कुल में बड़ी तादाद में पहुंचे अकीदतमंदों ने दुआएं मांगीं। सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज चिश्ती के 813 वें उर्स मुबारक के मौके पर मंगलवार शाम फफूंद स्थित खानकाह आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में छठी शरीफ पर कुल हुआ। यहां सज्जादा नशीन सैयद अख्तर मियां चिश्ती के जानशीन सैयद नवाज अख्तर चिश्ती की सरपरस्ती में गरीब नवाज की छठी शरीफ के कुल की फातिहा का एहतिमाम किया गया। इसकी शुरुआत असर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी से हुई।