औरैया में साइबर पुलिस ने प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। आरोपी महिलाओं को सिलाई सेंटर का झांसा देकर उनके दस्तावेजों पर ई-स्कूटी और इन्वर्टर का लोन करा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 से अधिक आधार कार्ड और फर्जी योजना कार्ड बरामद किए हैं। ठगी गई करीब 12 लाख की रकम को वापस दिलाने के लिए पुलिस ने संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।