सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। यातायात मुख्यालय लखनऊ की ओर पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक से लैस दो नई इंटरसेप्टर बाइकें मिली है। बुधवार को एसपी ने ककोर कार्यालय में बाइकों को हरी झंडी दिखाकर गश्त पर रवाना किया। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि इंटरसेप्टर बाइकें जिले के प्रमुख मार्गों पर तैनात रहेंगी। इनका मुख्य उद्देश्य ओवरस्पीडिंग करने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई करना है। बाइकों में लगी स्पीडगन लेजर/राडार तकनीक पर काम करता है। दूर से ही तेज गति से आ रहे वाहनों की सटीक स्पीड माप लेता है। इन बाइकों की मदद से पुलिस ओवरस्पीडिंग या खतरनाक ड्राइविंग करने वाले वाहनों का पीछा कर उन्हें रोक जा सकेगा साथ ही मौके पर ही ई-चालान काटेगा।