थाना अछल्दा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। थाना अछल्दा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी कर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस मार्ग स्थित हनुमंतपुर पुलिया के पास से शनि उर्फ राजा यादव निवासी करहाता (थाना कुदरकोट) को धर दबोचा। आरोपी पर थाना अछल्दा में जान से मारने की नीयत से फायर करने का मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।