फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: भैंस ने जन्मा दो मुंह वाला अनोखा बच्चा

पाता चौकी अंतर्गत गांव पुरवा मकु में शनिवार सुबह सुरेंद्र राजपूत की भैंस ने दो सिर वाले विकृत बच्चे को जन्म दिया। हालांकि बाद में भैंस के बच्चे ने दम तोड़ दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे भैंस ने एक असामान्य बच्चे को जन्म दिया। दो सिर वाले भैंस के बच्चे के जन्म की खबर पूरे गांव में फैल गई। इसको लेकर गांववालों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पशु चिकित्सक डॉक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि गर्भ में भ्रूण के विभाजन में विकृति होने की वजह से ऐसे प्रसव सामने आते हैं। ऐसे मामलों में जन्म के बाद बच्चे की मौत अक्सर हो जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें