फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी का खुलासा, 4 आरोपियों में दो बागपत के रहने वाले

Baghpat: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े ड्रोन हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया. पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है....इनमें से दो तस्कर बागपत जिले के रहने वाले हैं।

बरेली में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने के मामले में भी बागपत का नाम जुड़ गया। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में जिन तस्करों को पकड़ा है, उनमें रोहन तोमर निवासी लोहड्डा और उसके साथी अजय उर्फ मोनू निवासी बावली भी शामिल है। 

इनके परिवार काफी साल से दिल्ली में रहते हैं। दोनों संजीव उर्फ जीवा गैंग के सदस्य हैं, जिनके खिलाफ मेरठ के कंकरखेड़ा और दिल्ली के भजनपुरा में मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत की सीमा में हथियारों को गिराकर तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को शनिवार को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें