फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान नहीं होने के कारण खेत में गेंद-बल्ला खेल रहे सलेमपुर के युवक

मैदान नहीं होने के कारण सलेमपुर गौसाईं गांव के युवक खाली पड़े खेत में गेंद-बल्ला खेलकर समय व्यतीत करते हैं। बराबर में ही अन्य बालक क्रिकेट खेलते हैं। सलेमपुर गौसाईं गांव के निकट एक किसान का खाली पड़ा खेत है। जिसे कई महीने पूर्व जुतवाकर छोड़ दिया गया था। उसे गांव के युवाओं ने खेल का मैदान बना लिया है। गांव के युवाओं और किशोरों की टीम खेलने के लिए इसी मैदान में आ जाती हैं। अनुराग, सामर्थ, वंश, सतवीर, अमन आदि युवा शनिवार को गेंद-बल्ला खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन गेेंद-बल्ला और क्रिकेट खेलते हैं। गांव के किशोरों की एक अन्य टीम है, जो इसी मैदान में रोजाना क्रिकेट खेलती है। युवाओं ने बताया कि नौकरी की तैयारी करने वाले युवक इसी मैदान में सुबह-शाम दौड़ लगाते हैं। जब खेत में फसल बो दी जाती है तो उनके सामने यह समस्या खड़ी हो जाती है कि खेलने कहां जाएं। दौड़ लगाने वाले युवक सड़क पर दौड़ने को मजबूर होते हैं। जहां पर हादसे का डर बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें