फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जल स्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ने सेे तिगरी में किनारे तक पहुंचा पानी

बिजनौर बैराज से 61200 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ गया। किनारे की झोंपड़ी दूर तक जल मग्न हो गईं। श्मशान घाट के निकट भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बिजनौर बैराज से गंगा में 61200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे गंगा का जल स्तर 199.55 मीटर से 50 सेंटीमीटर बढ़ कर 200.05 मीटर हो गया। तिगरी में बाढ़ का पानी किनारे पर पहुंच गया। इससे गंगा किनारे के खेत मालिकों की व्याकुलता बढ़ गई हैै। उनको बाढ़ के पानी से फसल तबाह हो जाने का डर सताने लगा हैै। उधर जल स्तर बढ़ने के कारण तिगरी में श्मशान घाट के किनारे तक पानी भरने लगा हैै। इसी गति से पानी बढ़ता रहा तोे श्मशान घाट जल मग्न हो सकता है। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर 50 मीटर बढ़ गया है। मगर खतरे के निशान 202 मीटर से करीब 1.95 मीटर दूर हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें