फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में छाए रहे कोहरे में लाइट जलाकर गुजरे वाहन

विमल शर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 07:37 PM IST

कोहरे के कारण दिन में भी वाहन लाइट जलाकर गुजरे। घने कोहरे की चादर ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहन धीमी रफ्तार से गुजरे। शनिवार को कई दिन बाद घना कोहरा आया। सुबह करीब 10 बजे तक इस कदर कोहरा छाया रहा कि थोड़ी दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालक लाइट जलाकर और रफ्तार कम कर गुजर रहे थे। नगर में इंदिरा चौक से भानपुर फाटक मार्ग और फाजलपुर मार्ग पर भी कोहरे की चादर तनी रही। करीब 10.30 बजे बाद कोहरे की चादर छंटनी शुरू हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें