फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने से डॉक्टर विहीन तिगरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Vimal Sharma Updated Thu, 14 May 2026 07:39 PM IST

गजरौला में पांच महीने से डॉक्टर नहीं होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिगरी में आने वाले मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह या तो नगर के सीएचसी में आते हैं या निजी अस्पतालों में महंगी दवाई लेने को मजबूर हैं। गंगा के खादर में बसे ब्लॉक के गांव तिगरी में करीब 20 साल पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया। शिव तिराहा के पास इस अस्पताल का अच्छा भवन है। इसमें तिगरी समेत आस पास के मोहरका पट्टी, पपसरा खादर, कांकाठेरा, ओसीता जगदेवपुर, शाहपुुर उर्फ साहबपुुर समेत करीब 10-12 गांवों के लोग दवाई लेने आतेे हैं। यहां पर तैनात चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कार्तिक मुंजाल जनवरी में एमएस हो जाने के कारण स्थानांतरित होकर बाहर चले गए। उनके बाद किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई। यहां पर इस समय फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय और लैब तकनीशियन ही हैं। जिन पर मरीजों को देखने की बजाय संभालने की जिम्मेदारी होती है। चिकित्सक नहीं होने के कारण लोगों को खासी परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने पीएचसी में चिकित्सक की तैनाती के लिए पत्र लिखा है। जल्द ही किसी डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें