फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनु आईएएस अफसर तो मनु बनना चाहती है जज

Vimal Sharma Updated Thu, 14 May 2026 07:39 PM IST

सीबीएसई इंटरमीडिएट में मनु गाैशल ने 95 फीसदी और उसकी बहन तनु गौशल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपटेन में जगह बनाई है। तनु आईएएस अफसर और मनु जज बनना चाहती है। दोनों बहनें बल्दाना हीरा सिंह गांव निवासी किसान राकेश सिंह की बेटी हैं। दोनों ने नगर के एसआरएस इंटरनेशल स्कूल में पढ़ाई की। बुधवार को सीबीएसई का इंटरमीडिएट का परीक्षाफल आया। मनु ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया, जबकि छोटी बहन तनु ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए। दोनों बेटियों के अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने पर उनके पिता खुशी से झूम उठे। इस दौरान मनु गौशल ने कहा कि वह जज बनना चाहती हैं। जिससे लोगों को इंसाफ दिला सकें। वहीं तनु आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। दोनों बहनों का स्कूल प्रबंधन ने उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें