फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक समेत कई नेताओं ने दी पीड़ित परिवार को सांत्वना, आरोपियों के खिलाफ लोगों में गम और गुस्सा

दिल्ली धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव जब हसनपुर में अपने-अपने घर पहुंचे तो क्षेत्र के तमाम नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिवारजनों के पास पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर सांत्वना दी। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी, नगर पालिका हसनपुर के अध्यक्ष राजपाल सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश अग्रवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, भाजपा नेता मनोज शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, शिक्षक नेता गौरव नागर, मयंक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजू गोयल आदि ने भी सांत्वना दी। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी ने बताया कि मंगरौला निवासी अशोक के नाम पर जमीन है। उसे पांच लाख का किसान दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा भी अन्य योजनाओं के तहत लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद दिलाने के लिए चिट्ठी भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि व्यापारी लोकेश अग्रवाल के नाम पर भी यदि जमीन है तो उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें