फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा के लिए जागरूक किए छात्र-छात्रा

सीओ अंजलि कटारिया ने निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। बताया कि जागरूकता के साथ ही सावधानी भी जरूरी है। सीओ अंजलि कटारिया सोमवार को नगर के खाद गुर्जर मार्ग किनारे स्थित एक स्कूल में गईं। यहां पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, डिजिटल पेमेंट व इंटरनेट उपयोग के दौरान अति सावधानी बरतनी चाहिए। अन्यथा उनके साथ ठगी की जा सकती है। साइबर अपराध के शिकार बन सकते हैं। सीओ ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि किसी भी अनजान लिंक, फेक कॉल, संदिग्ध संदेश, क्यूआर कोड स्कैनिंग करने या ऐप डाउनलोड करने से पहले भी सावधानी बरतें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। बताया कि साइबर बुलिंग, अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और ओटीपी ठगी जैसे अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी है। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें